बैतूल। जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस व्यापक तबादला सूची में विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों का नियमानुसार अन्य थानों एवं इकाइयों में स्थानांतरण किया गया है। इस कदम का उद्देश्य जिले में पुलिस बल का संतुलित वितरण सुनिश्चित करना, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना तथा जवाबदेही को मजबूत करना बताया गया है।
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने सभी थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक पुनर्व्यवस्था से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की कार्यक्षमता एवं सेवा गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।
Continue With Google
Comments (0)