आमला। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, आमला नगर जोन द्वारा RDSS योजना के अंतर्गत 11 केवी बोडखी फीडर की लाइन के तारों की क्षमतावृद्धि का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते मंगलवार 9 जून 2026 को दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंधक (संचालन/संधारण) द्वारा जारी सूचना के अनुसार कार्य के दौरान बोडखी, लोहार मोहल्ला, हसलपुर, रोडगांव, पवार मोहल्ला, झा मोहल्ला, जीराढाना, रेलवे कॉलोनी, भीमनगर, गंज सहित समस्त बोडखी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
कंपनी ने संबंधित विभागों, स्थानीय निकायों एवं नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समयावधि में आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें। विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है।

Continue With Google
Comments (0)