बोरदेही। नगर सेन समाज संगठन बोरदेही द्वारा सूरे परिवार की आराध्य देवी माता शक्ति की पावन आठवीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और माता शक्ति के जयकारों से नगर गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ माता शक्ति की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ। समाजजनों ने माता से समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। इसके बाद निकली भव्य चुनरी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों और भजनों के साथ पूरे उत्साह से आगे बढ़ते रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेन समाज के जिला अध्यक्ष छिंदवाड़ा राकेश सूरे उपस्थित रहे। वहीं नगर सेन समाज संगठन बोरदेही से अनिल सूरे, ललित सूरे, मुकेश सूरे, अजय सूरे, विजय सूरे, दिनेश सूरे, नितेश सूरे, आशीष सूरे, मनीष सूरे एवं सागर सूरे सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोकुल सूरे के साथ दशरथ सूरे, कन्हैया सूरे, जितेंद्र सूरे, अशोक सूरे, प्रथम सूरे, रवि सूरे, प्रीतम सूरे, गब्बर सूरे, गोलू सूरे, प्रशांत सूरे, राजेश सूरे, हितेश सूरे एवं लखनलाल सूरे सहित अनेक लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा, संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से समाज की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण, समाजजनों के सम्मान एवं माता शक्ति के जयकारों के साथ हुआ। आयोजन में समाज के लोगों की उल्लेखनीय सहभागिता ने इसे यादगार बना दिया।