आमला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख एवं नगर कांग्रेस प्रभारी साबिर शाह के मार्गदर्शन तथा पूर्व पार्षद विजय अतुलकर के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय जवान-जय किसान और कारगिल विजय दिवस अमर रहे के नारों के साथ वीर शहीदों को याद किया।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी ने बताया कि कांग्रेस परिवार ने नेहरू पार्क के सामने स्थित शहीद शंकरलाल वाईकर स्मारक तथा राठौर मोहल्ले स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और मोमबत्तियां जलाकर देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख ने कहा कि कारगिल युद्ध और देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका शौर्य और पराक्रम देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
नगर कांग्रेस प्रभारी साबिर शाह, रमजान खान, अकरम खान एवं शेख आबिद ने तिरंगा लहराते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों के प्रति प्रत्येक नागरिक का सम्मान और कर्तव्य सर्वोपरि है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी ने कहा कि जब हमारे वीर जवान कठिन परिस्थितियों में सीमाओं पर डटे रहते हैं, तभी देशवासी सुरक्षित और चैन की नींद सो पाते हैं। इसलिए सैनिकों के साथ-साथ उनके परिवारों के सम्मान और सहयोग की जिम्मेदारी भी समाज की है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की। कारगिल के अमर शहीदों का बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रभक्ति और सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में शहर प्रभारी साबिर शाह, जिला उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख, विधानसभा सेवादल प्रभारी जितेंद्र शर्मा, वरिष्ठ नेता रमेश दामले, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी, पूर्व पार्षद शैलेंद्र खातरकर, नगर उपाध्यक्ष कमलेश माकोड़े, मदन साहू, महासचिव यशपाल 'भुरू' ठाकुर, दीपक बेले, रमजान खान, राजेश राठौर, ओमप्रकाश शेषकर, अकरम खान, शेख आबिद, अमित सोनी, राकेश निरापूरे, गोलू वरवड़े, सीटू साहू, रशीद खान, विजय बछले, भूपेंद्र बेले, प्रकाश माथनकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)