दो भवन नहीं बनाए गए और 4 से 6 महीने बाद एक ही सीसी रोड को दो बार बनाया जा रहा है इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर महोदय से की।
81 हजार का नाली पर एक रफ्ता बनाने की शिकायत
नेपानगर के ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीवल के ग्रामीणों ने पंचायत द्वारा विधायक निधि से 5 लाख रुपए एवं मुख्यमंत्री अधू स्वरचना मत से 5 लाख रुपए दो भवन आदिवासी एरिया में बनाने के लिए सेशन हुए थे उन्हें नहीं बनाया गया और एक सीसी रोड जो 4 से 6 महीने पहले बना था उसे दोबारा बनाया जा रहा है जिसकी राशि तीन बार निकल गई है इसकी शिकायत 8 जुलाई 2026 को ग्रामीणों द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय को जनसुनवाई में की गई है।
पीएम श्री स्कूल के सामने बनी नाली में एक रपटा बनाया गया है जिस की लागत 81 हजार रुपए पंचायत बता रही है जबकि उसकी लागत इतनी नहीं है यहां पर पंचायत द्वारा गबन किया गया ।
पंचायत सचिव अविनाश येवले से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दोनों भवन बनाए गए हैं विधायक निजी से 5 लाख रुपए जो स्वीकृत हुए थे उसे हमने वार्ड क्रमांक 4 में सामुदायिक भवन के पास बनाया है दूसरा मुख्यमंत्री आधु स्वरचना के 5 लाख रुपए का सभा मंडप शिव मंदिर के पास बनाया गया है ।
81 हजार रुपए में एक रपटा नहीं बल्कि चार रपटे बनाए गए हैं एक स्कूल के पास, दूसरा रवि देशमुख के घर के पास, तीसरा दूर सिंह के घर के पास ,चौथा आंगनबाड़ी के पास ऐसे चार रपटे बनाए गए हैं ।
सीसी रोड जो बना है वह 250 मी का है जिसको 100 मी 100 मी और 50 मी जिसकी तीन टियस बनाई गई थी और रोड में थोड़ी खराबी आ गई थी। जिसके कारण पंचायत द्वारा डबल से बनाया जा रहा है ।
बाइट 01 सेवक दगोडे शिकायतकर्ता निवासी सीवल
बाइट 02 दिनेश रतन करजले निवासी सीवल
बाइट 03 जगदीश मिश्रानिवासी सीवल
बायर 04 अविनाश येवले पंचायत सचिव सीबल
Continue With Google