आमला। शहर संपर्क अभियान 2026 के अंतर्गत 6 जून 2026 को वार्ड क्रमांक 02 में विद्युत विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं उपभोक्ता समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर विभिन्न समस्याओं का समाधान कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की।
अभियान के तहत बिल संबंधी 3 शिकायतों का निराकरण किया गया। वहीं बिल भुगतान से जुड़ी 14 शिकायतों का समाधान करते हुए लगभग 25 हजार रुपये की राशि का संग्रहण किया गया। इसके अलावा तकनीकी खराबी, वोल्टेज समस्या एवं सर्विस लाइन से संबंधित 3 शिकायतों का भी तत्काल निराकरण किया गया।
विभाग द्वारा एक उपभोक्ता के नाम परिवर्तन संबंधी प्रकरण का निपटारा किया गया। साथ ही एक गैर-घरेलू स्थायी विद्युत कनेक्शन तथा दो अस्थायी विद्युत कनेक्शन जारी किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि शहर संपर्क अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान कर बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। अभियान के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर उपभोक्ताओं को संतुष्ट किया गया। विभाग द्वारा आगे भी इसी प्रकार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष अभियान जारी रखा जाएगा।
Continue With Google
Comments (0)