नेपानगर। नगर पालिका परिषद में नए सीएमओ संतराम चौहान से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान, भाजपा के 10 पार्षद, पार्षद प्रतिनिधियों ने वार्ड की समस्याओं के निराकरण को लेकर मुलाकात की। दरअसल भाजपा पार्षदों का कहना है कि सभी वार्डों में निर्माण कार्य हो रहे हैं, लेकिन बीजेपी पार्षदों के वार्डों में कोई भी कार्य नहीं हो रहे हैं। वह अपनी समस्याओं को लेकर सीएमओ से मिले और उन्हें एक महीने का समय दिया है कि यदि हमारे वार्डों में निर्माण कार्य शुरू नहीं किए गए तो सभी पार्षद बीजेपी के धरने पर बैठकर आंदोलन करेंगे।
भाजपा नेताओं ने कहा बीजेपी के सांसद, विधायक होने के बाद भी बीजेपी के पार्षदों के वार्डों में काम नहीं हो रहे हैं, क्योंकि नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस की है
बाइट : राजेश चौहान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष
Continue With Google
Comments (0)