बरगी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विकास खन्ना बने विचार विभाग के जिलाध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष की लहर

जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति तथा पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष संजय यादव की अनुशंसा पर बरगी क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी विकास खन्ना को कांग्रेस विचार विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

श्री विकास खन्ना पिछले लगभग 30 वर्षों से कांग्रेस संगठन की सक्रिय सेवा कर रहे हैं। संगठन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे पूर्व में युवा कांग्रेस बरगी ब्लॉक अध्यक्ष तथा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उल्लेखनीय है कि बरगी क्षेत्र को पहली बार विचार विभाग के जिलाध्यक्ष का दायित्व मिला है, जिसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि इससे बरगी क्षेत्र का संगठनात्मक प्रतिनिधित्व और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की वैचारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

श्री विकास खन्ना की नियुक्ति पर बमबम तिवारी, बालकृष्ण अग्रवाल, रमेश चौकसे, बबलू राजपूत, रघु चौधरी, डॉ. वीरसिंह पटेल, शुभम अवधिया, मुन्नी बाई उइके, कमला पटेल, दिलीप गाइरोनिया, पंकज परस्ते, दुर्गेश यादव, छोटेलाल केवट, विजय राजपूत, श्याम पटेल, बेनी आमों, जय सिंह, गोविंद पटेल, टिंकू राजपूत, बंटू जायसवाल एवं हर्ष जायसवाल सहित अनेक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विचार विभाग संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा।