ताप्ती जन्म उत्सव के पूर्व पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश
मुलताई। ताप्ती जन्म उत्सव के मद्देनज़र नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने मंगलवार शाम को भव्य फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीओपी एस.के. सिंह एवं थाना प्रभारी विकास पटेल ने किया।
फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, इस दौरान पुलिस बल ने बाजार क्षेत्र, मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च कर लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ ताप्ती जन्म उत्सव मनाने की अपील की।
एसडीओपी एस.के. सिंह ने कहा कि ताप्ती जन्म उत्सव के दौरान नगर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, उपद्रव करने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की सतर्क निगाह हर गतिविधि पर बनी हुई है।
थाना प्रभारी विकास पटेल ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना है कि नगर की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस के इस फ्लैग मार्च से नगरवासियों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा, वहीं असामाजिक तत्वों को यह स्पष्ट संदेश मिला कि ताप्ती जन्म उत्सव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
Continue With Google
Comments (0)