आमला। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बैतूल के जैन दादावाड़ी में 17 एवं 18 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय संगठन सृजन आवासीय प्रशिक्षण शिविर में यूथ कांग्रेस जिला महासचिव एवं वार्ड क्रमांक-9 की पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव के साथ भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने संगठन की मजबूती, जनसेवा और आगामी चुनावों की रणनीति पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

पार्षद खुशबू विजय अतुलकर ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा के नेतृत्व में जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों पर कांग्रेस विजय प्राप्त करेगी तथा प्रदेश और केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।

प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को जनसेवा, संगठन विस्तार तथा कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर आम जनता को किन-किन योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर पार्षद खुशबू विजय अतुलकर ने यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव के साथ प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, मध्य प्रदेश प्रभारी श्रीमती उषा नायडू, प्रदेश सचिव समीर खान, बैतूल जिला प्रभारी एवं जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके, कांग्रेस महामंत्री बृजभूषण पांडे, जिला प्रवक्ता बब्बा राठौर, अबू भाई सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान श्रीमती उषा नायडू एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।

-प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:*

नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय तोर सिंह सोलंकी, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, पूर्व पार्षद रेखा कनौजिया, महासचिव रमजान खान, धर्मेश अतुलकर, नगर उपाध्यक्ष जुनैद खान सहित जिले भर से आए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहे।