आमला, बैतूल। जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पार्टी कार्यालय भवनों के निर्माण की मांग ने जोर पकड़ लिया है। पूर्व पार्षद रमेश प्रजापति ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा द्वारा जिला कांग्रेस भवन निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल बताया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भवन बनने से कार्यकर्ताओं को एक स्थायी मंच मिलेगा, जहां नियमित बैठकें, संगठनात्मक गतिविधियां और जनसमस्याओं के निराकरण से जुड़े कार्यक्रम प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकेंगे। इससे पार्टी की जमीनी पकड़ और अधिक मजबूत होगी।
रमेश प्रजापति ने मांग करते हुए कहा कि केवल जिला मुख्यालय पर ही नहीं, बल्कि बैतूल जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस कार्यालय भवन बनाए जाएं, ताकि प्रत्येक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को संगठन से जुड़ने तथा अपनी समस्याएं रखने के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध हो सके।
उन्होंने इस कार्य के लिए जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे तथा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ से भी सहयोग देने की अपील की। उनका कहना है कि सभी वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से यह अभियान तेजी से आगे बढ़ेगा और कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
Continue With Google
Comments (0)