जतारा अस्पताल में फिर रिश्वत के आरोप
दित्यपाल राजपूत
टीकमगढ़ जतारा प्रसूता से डिलीवरी के नाम पर ₹1000 लेने का आरोप, परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लगाए गंभीर आरोप
टीकमगढ़ जिले के जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक बार फिर गंभीर आरोप सामने आए हैं। चंदपुरा निवासी दलित प्रसूता के परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद अस्पताल में पदस्थ एक स्टाफ नर्स ने ₹1000 की राशि ली। परिजनों का यह भी दावा है कि बाद में रुपये के लेनदेन की बात किसी से न करने के लिए कहा गया।
वहीं, इस मामले पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय अहिरवार का कहना है कि यदि वीडियो या अन्य ठोस साक्ष्य उपलब्ध कराए जाते हैं तो नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। केवल मौखिक आरोपों के आधार पर कार्रवाई संभव नहीं है।
यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह मामला सरकारी अस्पतालों में पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
Continue With Google
Comments (0)