आमला। नगर के रतेड़ा रोड स्थित साईं सेल्स इंडियन पेट्रोल पंप के समीप कूड़मुड़ नदी में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान नब्बू पिता बालकिशन यादव (42 वर्ष), निवासी शंभूधान बड़ाखरी के रूप में हुई है। बताया गया कि नब्बू यादव की गुमशुदगी 22 जून 2026 को सुबह करीब 5 बजे बोरदेही थाना में दर्ज कराई गई थी।
मृतक का शव 25 जून को आमला स्थित कूड़मुड़ नदी में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर शासकीय अस्पताल आमला भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक के गले और सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Continue With Google
Comments (0)