कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त: भाजपा पर सीट चोरी का आरोप
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में सामूहिक उपवास किया। यह प्रदर्शन नगर पालिका के सभा मंच पर बस स्टैंड के पास आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेसियों ने शांतिपूर्ण तरीके से रघुपति राजा राम का सामूहिक गायन किया।
भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन पर आरोप लगाया कि उन्होंने नामांकन एफिडेविट में एक आपराधिक मामले की जानकारी छुपाई थी। इस आपत्ति के चलते रिटर्निंग ऑफिसर ने उनके नामांकन को रद्द कर दिया। इससे भाजपा के तीसरे उम्मीदवार महेश केवट का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय हो गया है।
कांग्रेस की प्रतिक्रिया: कांग्रेस नेता प्रदीप खटीक ने इस घटनाक्रम को लोकतंत्र की हत्या करार दिया और कहा कि भाजपा ने अपने उम्मीदवार को राज्यसभा में पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया है। खटीक ने कहा कि नामांकन में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं थी और भाजपा ने यह कदम आम जनता के खिलाफ उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब सीधे सीटें चुराने का काम कर रही है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश सराफ ने कहा कुछ दिन पूर्व पश्चिम बंगाल में चुनाव के समय भाजपा महिला बिल संसद में लेकर आई थी। उस समय भाजपा को महिलाओं के वोट की आवश्यकता थी लेकिन अब चुनाव खत्म हो गया तो एक सीधी सच्ची गांधी वादी विचारधारा की महिला नेता मीनाक्षी नटराजन का फार्म भाजपा ने निरस्त कराकर सीधे तौर पर महिलाओं का विरोध किया है। निश्चित रूप से भाजपा हर चुनाव को लूटने का प्रयास करती है। यदि कोई अच्छा व्यक्ति भाजपा का विरोध करता है तो उसके पीछे देश की सारी सरकारी एजेंसियां ईडी सीबीआई एवं पुलिस तंत्र का गलत उपयोग कर कांग्रेसियों आमजनता को डराना धमकाना चाहते है। एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपेश पटेरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मंचो से नारी शक्ति की बड़ी बड़ी बातें करती है। गांधी वादी विचारधारा की महिला को कांग्रेस का राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया तो उसे किस प्रकार धन बल बाहुबल का उपयोग कर हटाया जा रहा है। देश की जनता को देखने की जरूरत किस प्रकार लोकतंत्र का चीरहरण भाजपा कर रही है। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इसका विरोध सड़क पर आकर करेगा।
प्रदर्शन का समापन: दोपहर 2 बजे राष्ट्रगान के साथ इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन का समापन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रशांत पाठक,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम यादव रामनाथ राय, पार्षद राजू सोनी, अंजार खान, कैलाश ताम्रकार, कमला लखन कोरी, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)