नेपानगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा के चलते महिला ने जंगल में एक नवजात बच्चे को जन्म दिया। लंबे समय तक महिला बेहोश अवस्था में जंगल में पड़ी रही। इसके बाद राहगिरो ने महिला को देखा। वे पहले उसे आयोग्यम केंद्र मांडवा में ले गए। लेकिन यहां ताला लटका मिला। जिसके बाद महिला को सीवल स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया है। यहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार शुरु किया है।
जानकारी के अनुसार मांडवा के जंगल में शुक्रवार सुबह एक महिला बेसूध अवस्था में मिली। उसके पास ही एक नवजात शिशु था। राहगिरों ने देखा तो महिला की स्थिति नाजुक लगी। जिसके बाद उन्होंने महिला को पहले मांडवा के आरोग्यम केंद्र में पहुंच आया लेकिन यहां भी ताला मिला। फिर ग्रामीण उसे लेकर सिविल स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। यहां पर प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद महिला को बुरहानपुर रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मांड़वा का आरोग्यम केंद्र लंबे समय से बंद है। यहां कोई नहीं रहता। जिससे आपात परिस्थिति में ग्रामीणों को फजिहत झेलना पड़ रही है।
Continue With Google
Comments (0)