वृद्ध पेंशनरों का सम्मान समारोह संपन्न
प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा वृहद बैठक कर वृद्ध पेंशनरों का किया गया सम्मान
जनपद पंचायत गंगेव के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित वृद्ध पेंशनरों ने बैठक में सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही उपस्थित सभी अतिथिगणों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इसके पश्चात बारी बारी से आसपास के सभी क्षेत्रों से उपस्थित पेंशनरों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और साथ ही उपस्थित 35 पेंशनरों का सम्मान भी किया गया इस कार्यक्रम में अस्सी वर्ष से भी अधिक के पेंशनर भी उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांताध्यक्ष ओम प्रकाश बुधौलिया अध्यक्ष एवं उप प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र कुमार तिवारी के साथ साथ ग्रीस पाण्डेय जिलाध्यक्ष सतना रहे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केशव प्रसाद अवस्थी, सुरेश पाण्डेय, उमाकांत तिवारी, छोटेलाल सोनी, जयप्रकाश मिश्रा, सहित अन्य कई पेंशनर उपस्थित रहे इस कार्यक्रम का सफल संचालन सत्यनारायण तिवारी ने किया।

Continue With Google
Comments (0)