नेपानगर के वार्ड क्रमांक 11 में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नगर पालिका परिषद द्वारा किया जा रहा है सार्वजनिक शौचालय का सेफ्टी टैंक सीमेंट की ईटों से बनाया जा रहा है जबकि सेफ्टी टैंक मिट्टी के ईंटों से बनाया जाता है । मिट्टी की ईट होने से गंदा पानी सोख लेती है । सीमेंट ईट होने से पानी और मालवा स्टोर होने से सेफ्टी टैंक जल्द भर जाएगा । क्योंकि सार्वजनिक शौचालय हैं सेफ्टी टैंक जल्दी- जल्दी भरेगा और शासन को जल्दी-जल्दी सेफ्टी टैंक को खाली करवाना पड़ेगा । जल्दी साफ नहीं किया गया तो आम जनता को परेशानी होगी क्योंकि समय पर सेप्टी टैंक खाली नहीं किया गया तो आसपास उसकी बदबू आएगी आम जनमानस प्रभावित होगा l

 

नगर पालिका के इंजीनियर से इस विषय पर चर्चा करने पर बोलते हैं की पार्षद महोदय ने यहां पर बनाने को कहा था पार्षद कहीं पर भी बनाने को कहे पर इंजीनियर को यह समझना चाहिए कि कौन सी चीज से उसे बनाना चाहिए जिससे शासन और प्रशासन का फायदा होना चाहिए वह सिर्फ ठेकेदारी जैसा बोलता है वैसा करते जा रहे हैं ठेकेदार और इंजीनियर आपस में मिलकर मनमानी तरीके से नगर में कोई भी निर्माण कार्य कर रहे हैं वार्ड क्रमांक 11 में तो चाहे गार्डन का कार्य हो , या नाली का ,सभी अपने मनमाने तरीके से ठेकेदार और इंजीनियर काम कर रहे हैं उन्हें आम पब्लिक से कोई मतलब नहीं है।

ठेकेदार और इंजीनियर मनमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं आम पब्लिक को इससे फायदा हो या ना हो पर ठेकेदार को फायदा होना चाहिए ।