नेपानगर के वार्ड क्रमांक 9 संजय नगर में रेलवे लाइन विस्तार में जो 60 मकान तोड़े जाना है 6 जून को रेलवे द्वारा अपने जेसीबी से मकान को तोड़ा जाएगा l वही मकान मालिक लोग अपने कीमती सामान को स्वयं ही निकाल कर मकान को तोड़ रहे हैं 

सभी मकान मालिकों ने विधायक श्री मंजू राजेंद्र दादू से कहां की हमें कहीं ना कहीं रहने के लिए जगह दिलाइए, विधायक मंजू दादू ने कलेक्टर महोदय, एवं एसडीएम को कहकर वार्ड क्रमांक 14 में भातखेड़ा स्थित गजानन मंदिर के सामने सभी को शासकीय भूमि पर रहने की जगह का आवंटन करवाई l 

 

वार्ड के पार्षद अंबादास पाटिल ने बताया कि विधायक द्वारा हमें वार्ड क्रमांक 14 में गजानन मंदिर के सामने रहने के लिए मकान की जगह कलेक्टर महोदय से कहकर आवंटित कराई है 

 

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान ने बताया कि विधायक मंजू दीदी ने सभी को शासकीय भूमि आवंटित कराई है जिसका पट्टा दिलाने को कहा है और सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना भी मिलेगी l मूलभूत सुविधाएं बिजली लाइट नाली रोड सभी की व्यवस्था की जाएगी हमारे माननीय विधायक महोदया द्वारा l

 

विधायक महोदय से फोन पर चर्चा होने पर बताया कि चार से पांच साइड देखी थी किंतु उनमें कभीनेपा मिल स्टेट एरिया का प्रॉब्लम या तो फिर वन विभाग का जिससे रहवासियों को परेशानी आती l क्योंकि उनका पट्टे भी दिलाना था और सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाना था इसीलिए राजस्व की भूमि देखी l हमने इस जगह को चिन्हित कर सभी को बताया और सभी ने सहमति दी l 

कल जेसीबी से जगह को लेवल कर एसडीएम और तहसीलदार,पटवारी को बुलाकर सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से जितने स्क्वायर फीट सभी को मिलना चाहिए उतनी जगह का आवंटन सभी को कर दिया जाएगा l 

 

बाइट 01 अंबादास पाटिल पार्षद 

बाइट 02 राजेश चौहान पूर्व नगर नगर पालिका अध्यक्ष