नेपानगर के ग्रामीण क्षेत्र चांदनी से रतागढ़ डामरीकरण रोड की हालत यह है कि रोड में गड्ढे नहीं बल्कि यह कहा जा सकता है की गड्ढे में रोड है। पीडब्ल्यूडी विभाग का कोई ध्यान नहीं है ।

चांदनी से रतागढ़ डामरीकरण रोड के आसपास खेत ही खेत है इस रोड पर मुख्ता किसानों का आवागमन होता है और रोड खराब होने के कारण किसानों को अपनी फसल लाने ले जाने में बहुत परेशानी हो रही है कि किसान अपनी मुख्य फसल जैसे केला, गन्ना, एवं अन्य फसलों को तैयार हो जाने के बाद में उनको मार्केट एवं मंडी ले जाने में परेशानियां होती हैं गाडियां पलट जाती हैं कभी-कभी गाड़ियां रास्ते में फस जाती है जिससे किसानों को नुकसान होता है किसान अपनी फसल की गाड़ी को निकालने के लिए जेसीबी बुलाना पड़ता है गाड़ी निकलने के लिए या मजदूरों को डबल मजदूरी देकर गाड़ी खाली करवा कर फिर भरवाना पड़ता है ।

 

 आने जाने वाले राहगीरों को भी बहुत परेशानी होती है आए दिन एक्सीडेंट हो जाते हैं गाड़ियां गढ्ढों से स्लिप हो जाती हैं l

 

किसानों एवं आम जनता का अनुरोध है कि शासन प्रशासन डामरीकरण रोड को जल्द बनाएं ।

 

बाइट 01 पिंटू सावले निवासी रतागढ़

बाइट 02 जगदीश वर्मा निवासी रतागढ़

बाइट 03 भीम सी सिंह उईके निवासी चांदनी