नेपानगर में वार्ड क्रमांक 9 संजय नगर में रेल्वे के नोटिस के बाद अपने आशियाने को अपने ही हाथों से तोड़ने को मजबूर रहवासी। रेल्वे द्वारा 6 जून का नोटिस चस्पा किया गया है जिसके बाद लोग अपने सामान को बचाने के लिए खुद ही अपने घरों को तोड़कर अपना सामान निकाल रहे हैं। बताया गया कि जिस छत के नीचे जन्म लिया और बुढ़ापे तक पहुंच रहे हैं उसी छत को तोड़कर टिन,इट, लकड़ी निकाल रहे हैं। बताया जा रहा कि लगभग 60 मकान हटाए जाना है l लोगों का कहना है कि मेहनत कर अपने ख़ून पसीने की कमाई से सर छुपाने के लिए घर संजोए थे लेकिन आज अपने बच्चों और परिवार को लेकर कहा जाएं। चार महीने से हम परेशान हैं लेकिन अभी तक कोई सहारा नहीं मिला सिर्फ आश्वासन के सिवा। नम आंखें और बेघर होने की तकलीफ़ सभी के चेहरों पर झलक रही है। बताया गया कि अभी तक 4 महिने हो गये है लेकिन विस्थापन की कोई व्यवस्था नहीं कि गई हैl
बाइट 01 बसरुद्दीन निवासी संजय नगर
बाइट 02 शेख शब्बीर निवासी संजय नगर
Continue With Google
Comments (0)