आमला। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया में 25 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आमला थाना के टीआई मुकेश ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य का सही चयन करने, मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने तथा बेहतर कैरियर निर्माण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
टीआई मुकेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इससे दूर रहने की अपील की। उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों की जानकारी देते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और डिजिटल सतर्कता के बारे में भी विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य सरिता धुर्वे, शिक्षक गौरव मन्यासे, राजू लोखंडे, गीता ठाकुर, नंदलाल नागले, विनीता साहू, सुशील कुमार पंडोले, मौरेश लिखितकर, विजय कुमार मानेकर, लोकेश्वर गिरी, निर्मल नरवरे, पिंकी गोस्वामी इवनाती, राजेश ठाकरे, अशोक देशमुख, कोमल पहाड़े, नीलू सिसोदिया, हेमंत सिंह चौहान, सरिता पारखे, योगिता पांसे और नेहा सनोडिया सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Continue With Google
Comments (0)