नेपानगर के वार्ड क्रमांक 11 में गार्डन से लगकर बनाई गई नाली l ठेकेदार गणेश कापड़े द्वारा मनमाने तरीके से बनाई गई। वार्ड वासियों को कहना है की घटिया निर्माण किया गया है। ठेकेदार द्वारा कमीशन के चक्कर में और बिल बढ़ाने के चक्कर में 100 से 150 फीट नाली ज्यादा बनाई गई। जिसका कोई उपयोग नहीं है। ठेकेदार को गार्डन के प्रवेश द्वार के नीचे नाली बनाई जाना थी। लेकिन उसने नीचे पाइप डालने के बजाय सीधे नाली बना दी। जिससे अब अंदर आवागमन प्रभावित होगा।ठेकेदार द्वारा अपने मनमानी तरीके से बनाया गया ना वार्ड में किसी से पूछा गया कि आपकी समस्या क्या है और ना ही नाली बनाने के लिए रहवासियो से बात की। आने वाला समय बारिश का है और हमारे घरों में बारिश का पानी घुसेगा इस नाली से कोई भी फायदा नहीं होगा l वार्ड वासियों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा नाली में एक भी दिन पानी की तरी नहीं की गई। कहीं-कहीं से तो नाली टूट भी रही है। घटिया निर्माण किया गया है l नाली रोड से एक से डेढ़ फीट ऊंची बना दी गई है। गेट के पास नाली को ऊंची कर दी गई है। जबकि गार्डन के अंदर विद्युत विभाग की डीपी लगी है। भविष्य में यदि डीपी जलता है तो अंदर गाड़ी कैसे जाएगी इस बात पर भी सवाल खड़े हो रहे है। 

 

 

नगर पालिका के इंजीनियर प्रकाश बडवाह से फोन पर चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि ठेकेदार का अभी काम बाकी है जो समस्या होगी वह हल्की जाएगी

 

बाइट 01 उमेश पाटील वार्ड वासी 

बाइट 02 संस्कार चौकसे वार्ड वासी