नेपानगर के वार्ड क्रमांक 20 के वाडवासी सार्वजनिक शौचालय के क्षतिग्रस्त हो जाने से परेशान है। शौचालय अब बैठने लायक नही। गंदगी इतनी है की अंदर जाना तक मुश्किल हो गया है। शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं है, नल टूट चुके हैं। शौचालय के सेफ्टी टैंक का गन्दा पानी ओवरफ्लो हो रहा है। गंदगी से वार्डवासियों को बहुत परेशानी हो रही है। शौचालय के पास जिनके घर है उनका बदबू के चलते रहना मुश्किल हो रहा है। 

 

जबकि पूरे देश में स्वच्छ भारत को एक अभियान के रूप मे चलाया जा रहा है। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है 

वही वार्ड क्रमांक 20 के निवासी गन्दगी का सामना कर रहे हैं। वाडवासियों ने इसकी शिकायत पार्षद एवं अध्यक्ष, नगर पालिका में भी की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।