खकनार
तेज हवा आंधी से किसानों की केला फसल को भारी नुकसान
खकनार क्षेत्र में शनिवार रात 4:00 बजे से तेज हवा आंधी व बारिश का दौर चला जिसमे सबसे ज्यादा नुकसान ग्राम माँजरोद कला , कानापुर ,टेंभी,दसघाट, नयाखेडा ,दरियापुर , व माँजरोद खुर्द के गांवों का बताया जा रहा है किसान जीतू पाटिल की 14 हजार
प्रवीण पवार की 7 हजार
उमेश पाटिल की 20 हजार हमू कदम की 10 हजार राजेश गंभीर की 10 हजार संजू महाजन की 25 हजार नितिन महाजन की10 हजार प्रकाश महाजन 15 हजार बिस्मिल्ला खान की 8 हजार चेतन चौहान की 4 हजार केली आंधी तूफान से गिर गई किसानों ने बताया कि दिन में मौसम पूरा साफ था शनिवार रात 4 बजे तेज बारिश एवं हवा की वजह से पूरी केला फसल जमीन दोष हो गई है प्रकृति के मार से कुछ ही मिनट में सब मिट्टी में मिल गया अब किसान फसलो का सर्वे कर उचित मुवावजे की मांग कर रहे है वही प्रशासन से क्षेत्र में फसल बीमा लागू करने की मांग कई बार की किन्तु सरकार इस ओर कोई ध्यान नही दे रही रविवार दिन के 10 बजे तक भी कोई अधिकारी या जन प्रतिनिधि केला फसलो को देखने हमारे खेतो तक नही आये हमारा शासन प्रशासन से अनुरोध है कि हवा आंधी में प्रभावित हुई केला फसलो का सर्वे कर इस विपरीत परिस्थिति में किसानों को इसका लाभ मिल सके
क्षेत्र में तीसरी बार केला की फसल खराब
खकनार क्षेत्र के प्रभावित किसान राहुल पाटिल ने बताया, "सुबह-सुबह 4 से 5 बजे के दौरान बेमौसम बारिश और तेज तूफान ने कहर बरपाया. इससे किसानों के खेतों में केला फसल खराब हो गई. जिसके कारण क्षेत्र में करीब 25 फीसदी किसानों को नुकसान हुआ है. यह क्षेत्र में तीसरी बार तबाही है, जिसके कारण हर किसान को लाखों का नुकसान झेलना पड़ा है.
किसान जीतू पाटिल ने बताया, "फसल तो बर्बाद हो गई अब हमारी मांगे की सरकार जल्द सर्वे शुरू कराए. फसल नुकसानी का सही आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए."
Continue With Google
Comments (0)