रिपोर्टर नफीस खान सीहोर

इछावर जनपद ग्राम पंचायत अलीपुर में टंट्या भील समिति ने शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बैठक की। मकसद था बच्चों की पढ़ाई मजबूत करना और ग्रामीणों को समय पर इलाज दिलाना। बैठक में बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने अपने सुझाव रखे। जगन बारेला ने कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज अपडेट रखना चाहिए। राज बारेला ने शराब पीकर वाहन चलाने से हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने ग्रामीणों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।

वक्ताओं ने कहा, बच्चों को अच्छी शिक्षा देना जरूरी है। इससे समाज और क्षेत्र का भविष्य मजबूत होगा। युवाओं ने गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की मांग की। कहा, गांव में नियमित इलाज की सुविधा होनी चाहिए। समय पर जांच और इलाज जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग से मांग की गई कि गांव में समय-समय पर शिविर लगें। ताकि छोटे इलाज के लिए लोगों को दूर न जाना पड़े। बैठक के अंत में शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया। संविधान से मिले अधिकारों पर भी चर्चा हुई।