आमला: शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला जामुन बिछुआ के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक और खेल क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। लर्निंग एन्हांसमेंट प्रोग्राम (एलईपी) 2025-26 के अंतर्गत कक्षा सातवीं के छात्र नैतिक परते ने जिला स्तर पर उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने पर नैतिक का चयन शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुआ, जिसमें उसे हैदराबाद जाने का अवसर मिला। जन शिक्षा केंद्र छिपन्या पिपरिया के जन शिक्षक ओम प्रकाश साहू एवं नरेश प्रधान ने विद्यालय पहुंचकर समस्त शिक्षकों को बधाई दी और नैतिक की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
छात्रा शिवानी का खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन
इसी विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा शिवानी इवने ने सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तर की दौड़ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मेडल, एक हजार रुपये की नगद राशि और प्रशस्ति पत्र अर्जित किया। शिवानी की इस उपलब्धि पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों और जन शिक्षकों ने उसे बधाई दी।
इन विद्यार्थियों की उपलब्धियों ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इनकी मेहनत और शिक्षकों का समर्थन अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगा।
Continue With Google
Comments (0)