*मॉडल स्कूल मझौली में कैरियर काउंसलिंग का हुआ आयोजन*

 

*मझौली*

जीवन में छात्र छात्राओं के कैरियर विकल्पों की जानकारी को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षा विभाग के  निर्देशानुसार मॉडल स्कूल मझौली में अध्यनरत कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग के माध्यम से करियर से संबंधित विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार, उद्योग एवं शासकीय सेवा की जानकारी दी जा रही है। आज 29 जनवरी 2026 को तृतीय दिवस शासकीय सेवाओं से संबंधित एवं उच्च शिक्षा संबंधित जानकारी विषय विशेषज्ञ जयप्रकाश पांडेय एवं आकेंद्र कुशवाहा के माध्यम से दी गई।छात्र-छात्राओं को विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों,प्रतियोगी परीक्षाओं,उच्च शिक्षा संस्थानों, विधिक शिक्षा, जेई,नीट,रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया गया।साथ ही स्कॉलरशिप से संबंधित प्रतियोगिता की चर्चा की गई।उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य इंदिरा कचेर एवं विद्यालय स्टाफ व छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।