: परीक्षा से पहले एसडीएम कार्यालय पहुँचे छात्र, दिनेश तोमर ने दिए सफलता के टिप्स
लोकेशन: बुधनी
बुधनी ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल मुर्राह के कक्षा 10वीं के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा से पूर्व मार्गदर्शन लेने के लिए बुधनी स्थित एसडीएम कार्यालय पहुँचे। यहाँ विद्यार्थियों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्री दिनेश तोमर से भेंट कर परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन और अच्छे अंक प्राप्त करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
एसडीएम श्री तोमर ने विद्यार्थियों को पढ़ाई की सही रणनीति, उत्तर लिखने की विधि, एकाग्रता बनाए रखने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि “परीक्षा को तनाव की तरह नहीं, बल्कि अपने ज्ञान को प्रदर्शित करने के अवसर के रूप में लें। नियमित अभ्यास और सकारात्मक सोच से सफलता अवश्य मिलती है।”
विद्यार्थियों ने भी अपने मन में उठ रहे प्रश्न रखे, जिनका श्री तोमर ने सहज और प्रेरक अंदाज में समाधान किया। इस संवाद के बाद विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और उत्साह साफ नजर आया।
बालिकाओं का हौसला बढ़ाने के लिए एसडीएम श्री तोमर ने उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप ₹1000 की पुरस्कार राशि भी प्रदान की। इस पहल से छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार का मार्गदर्शन बच्चों के कंसंट्रेशन और मानसिक तैयारी पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। अंत में विद्यार्थियों ने एसडीएम श्री तोमर का आभार व्यक्त किया और अच्छे परिणाम लाकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।
खेल
परीक्षा से पहले एसडीएम कार्यालय पहुँचे छात्र, दिनेश तोमर ने दिए सफलता के टिप्स
परीक्षा से पहले एसडीएम कार्यालय पहुँचे छात्र, दिनेश तोमर ने दिए सफलता के टिप्स
February 02, 2026 04:56 PM
1 min read
33 views
1/2
Tags:
#sdm_budhni
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google