प्रभार लेने नशे की हालत में  पहुंचे प्रधानाचार्य
 


उचेहरा -  विकासखंड  शिक्षा केन्द्र अंर्तगत पूर्व माध्यमिक विद्यालय  कुरेही के प्रधानाचार्य का कुछ माह पूर्व नशे में धुत सड़क में बेसुध हालत में पड़े रहने का वीडियो शोसल मीडिया में वायरल हुआ था जिसको संज्ञान लेते  तत्कालीन शिक्षा अधिकारी द्वारा निलबिंत किया गया था अब बहाल होते फिर  उसी विद्यालय का प्रभार जब प्रधानाचार्य को  सौंपा जाना था उस समय भी वह शिक्षक शराब के नशे में धुत अनाप सनाप बक रहे थे हासिल जानकारी अनुसार प्रधानाचार्य  जयपाल दिनकर द्वारा फिर से अभद्र भाषा का उयोग करने का  वीडियो सामने आया है। जिसमे  ठीक से वह बोल नहीं पा रहे हैं और खुद को संभालने में अपने आप को  असमर्थ नजर आ रहे हैं। कही न कही  लगातार इस तरह की  घटनाएं सामने आने से शिक्षा विभाग की किरकिरी हो रही है। कोई भी शिक्षक समाज सुधारक होता है जब शिक्षक ही इस तरह की हरकत करने पर उतारू हो जाएंगे तो उनसे बच्चो के भविष्य को संवारने की कैसी उम्मीदे लगाई जा सकती है शिक्षक की इस तरह की हरकत  कही न कही शिक्षा के स्तर में  सीधे सीधे  गिरावट है ।