संस्कारित परिवार ही समाज व रास्ट्र की धुरी है- डॉ तिवारी
उचेहरा - केशव प्रौढ व्यवसायिक साखा का वार्षिकोत्सव बड़े ही उल्लास से मानाया गया । आयोजन की शुरुआत ध्वज वंदन से हुई । दंड एवम पद विन्यास प्रभाव जी ( रिंकू ) के द्वारा कराया गया इस दतमियाँन स्वयं सेवकों ने रोचक प्रदर्शन किया तदुपरांत समता प्रयोग नीरज जी द्वारा कराया गया जो बेहद ही रोचक व मन भावन था इसके पश्चात खण्ड विस्तारक राहुल जी द्वारा आसन ,व्यायाम एवम शरीर संचलन योग जैसे ही एक लय ताल में कराया दर्शक दीर्घा में बैठे अतिथियो द्वारा इस प्रयास की खूब सराहना हुई। कार्यक्रम का सफल संचालन पुरुषोत्तम लाल जी ने किया । अमृत वचन राजेश गुप्ता एवम एकल गीत सतीश ताम्रकार द्वारा प्रस्तुत किया गया आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक छोटे लाल पटेल ,मुख्य वक्ता डॉ आशीष तिवारी एवम खंड संचालक हर प्रसाद ताम्रकार जी मंचासीन रहे । मुख्यअतिथि ने अपने स्व रचित गीत के माध्यम से संघ की विशेषता का वर्णन किया मुख्य वक्ता श्री तिवारी जी ने संघ के विविध संगठनों की विशेषता का वर्णन करते उन्होंने कहा कि संघ नागपुर की एक छोटी साखा से शुरू हुआ जो आज विशाल वट व्रक्ष बन गया है संस्कारित परिवार ही समाज व रास्ट्र की धुरी है। इस उत्सव के दरमियान नगर कार्यवाह हरिकिशन जायसवाल शाखा कार्यवाह आकाश गुप्ता सहित काफी संख्या में स्वयं सेवक व नगर के गण मान्य नागरिक गण उपस्थित रहे आयोजन समापन पश्चात अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई थी
।
मध्य प्रदेश स्पेशल
संघ का उत्सव
संघ का उत्सव
April 13, 2026 09:23 PM
1 min read
12 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google