3 साल बाद भी नहीं हुई शिफ्टिंग
घर के ऊपर से जा रही 11 केवी विद्युत लाइन दर्जनों परिवार खतरे में
लिधौरा नगर की मुख्य बस स्टैंड से गायत्री कॉलोनी होते हुए ज्ञान मंदिर मार्ग तक निकाली 11 केवी विद्युत लाइन दर्जनों परिवारों के लिए खतरे का कारण बनी हुई है यह हाई वोल्टेज लाइन कई घरों और सरस्वती हाई सेकेंडरी स्कूल की छतों के ऊपर से गुजर रही है जिससे लोग लगातार डर के साए में जीवन यापन कर रहे हैं स्थानीय लोगों के अनुसार इस लाइन की वजह से पहले भी दो बड़े हादसे हो चुके हैं जिनमें दो लोगों की मौत हो चुकी है इसके बावजूद अब तक लाइन को शिफ्ट करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है क्षेत्र के लोगों का कहना है कि 3 वर्ष पहले क्षेत्रीय विधायक हरिशंकर खटीक ने आश्वासन दिया था कि घरों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को हटाकर अलग से डाला जाएगा लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ रहवासियों का आरोप है कि जब भी विद्युत विभाग से संपर्क करते हैं तो अधिकारी कहते हैं की फाइल नगर पंचायत को भेज दी गई है जबकि नगर पंचायत कार्यालय में पूछने पर बताया जाता है कि विद्युत विभाग द्वारा अभी पूरी प्रक्रिया नहीं की गई है दोनों विभागों के बीच फाइलों के उलझनों में आम लोगों की जान जोखिम में बनी हुई है लोगों का यह भी कहना है कि यह लाइन सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ऊपर से भी गुजर रही है जहां प्रतिदिन हजारों छात्र पढ़ने आते हैं ऐसे में यदि कभी कोई हादसा हो गया तो बड़ी जनहानि हो सकती है स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बार तार टूटने के बाद लोगों ने विरोध करते हुए बिजली विभाग को तार जोड़ने नहीं दिया था उस समय विधायक हरिशंकर खटीक ने एक माह में लाइन शिफ्ट करने का आश्वासन देकर पूरे नगर की बिजली आपूर्ति शुरू करवाई थी लेकिन 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है क्षेत्र के दर्जनों परिवार ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू नहीं हुआ तो सभी परिवार नगर पंचायत पहुंचकर अनशन करने को मजबूर होंगे साथी उन्होंने जन प्रतिनिधियों से भी इस गंभीर समस्या पर ठोस कदम उठाने की मांग की है

Continue With Google
Comments (0)