बुरहानपुर
शिकारपुरा थाने की डायल 112 बनी महिला के लिए जीवन दायनी
शिकारपुरा थाने की डायल 112 को विगत रात्रि 11.20 बजे एक इवेंट नंबर 26020405287 प्राप्त हुआ जिसमें कॉलर दर्शन पाटिल निवासी महाजनपेठ द्वारा बताया गया कि ग्राम महलगुलारा जीवन पाटिल वह हतनूर के आश्रम में महाशिवरात्रि की पूजा पाठ करने के लिए आया हुआ था जब वह पेशाब के लिए नदी के किनारे पर गया तब उसे महिला के चिल्लाने की आवाज आ रही थी तो तब उन्होंने आश्रम में सभी को बताया और महिलाओं को ढूंढने लगे तब उन्हें महिला नदी में दिखाई दी ,तब उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी कि एक महिला हतनूर के ताप्ती ब्रिज के नीचे गिर गई है जो बचाओ के लिए चिल्ला रही है तत्काल डायल 112 मौके पर पहुंची और देखा कि एक महिला नदी में गिरी हुई है जो किसी चीज के सहारे गहरे पानी में है डायल 112 के पायलट पवन महाजन व प्रधान आरक्षक घीसालाल सिंह* द्वारा गाड़ी के अंदर स्थित टूल किट में से रस्सा निकाल कर ग्रामीणों की मदद से महिला को बाहर निकल कर थाने ड्यूटी अधिकारी को स्थिति से अवगत कराया गया साथ ही महिला के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। ग्रामीणों ओर राहगीरों ने डायल 112 स्टाफ की प्रशंसा की और धन्यवाद किया।
Continue With Google
Comments (0)