नर्मदापुरम 
नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी ही 8 साल की मासूम बेटी को चलती ट्रेन के सामने धक्का दे दिया। यह वारदात मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुई, जिसने इंसानियत और मां-बेटी के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला अपनी बेटी के साथ करीब 2 से 3 घंटे तक प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी और सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, महिला ने अचानक बच्ची को धक्का दे दिया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
हैरानी की बात यह रही कि घटना के बाद महिला मौके से भागी नहीं, बल्कि वहीं खड़ी रही। ट्रेन गुजरने के बाद वह ट्रैक पर उतरी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग और पुलिसकर्मी वहां पहुंचे।

गंभीर रूप से घायल बच्ची, जिसकी पहचान युविका राजपूत (8) के रूप में हुई है, को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे के अनुसार, यह घटना तमिलनाडु एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान हुई और पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बाइट-  संजय चौकसे ( जीआरपी थाना प्रभारी )