बाप पार्टी का धरना समाप्त, एएसपी के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला
खंडवा।
सोमवार दोपहर करीब 4 बजे पदम नगर थाना परिसर में लगभग दो घंटे से जारी भारतीय आज़ाद आदिवासी पार्टी (बाप पार्टी) का विरोध प्रदर्शन उस समय समाप्त हुआ, जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तरनेकर मौके पर पहुंचे। एएसपी तरनेकर ने पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा की और उनकी मांगों से संबंधित लिखित आवेदन प्राप्त किया।
पार्टी पदाधिकारियों द्वारा आवेदन सौंपे जाने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक को सौंपने की जानकारी दी। साथ ही आश्वासन दिया कि चार दिनों के भीतर जांच पूर्ण कर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन से मिले इस आश्वासन के बाद धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तरनेकर ने बताया कि पार्टी की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
धरना समाप्त होने के बाद थाना परिसर में स्थिति सामान्य हो गई।
Continue With Google
Comments (0)