*ईद मिलादुन्नबी पर मंसूरी चौक बहारपुरा से निकला भव्य जुलूस*
*नबी-ए-पाक ﷺ की आमद की खुशी में गूंजे नारों से माहौल हुआ खुशनुमा, हबीब बैंड रहा आकर्षण का केंद्र*
रिपोर्टर मुस्तकीम मुगल
आलीराजपुर। स्थानिय मुस्लिम समाज द्वारा गुरुवार को अमन-शांति एवं भाईचारे के दुत ईस्लाम धर्म के पैगम्बर मौहम्मद साहब (स.अ.) का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व परंपरानुसार सादगी एवं सोहार्द्ध के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज ने जुलूसे मोहम्मदियां नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला। जुलूस का नगर मे जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस का अन्य धर्म के लोगों ने भी स्वागत कर सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की। समाजजनो ने जुलुस मे शिरकत कर खुशी का ईजहार कर सरकार का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया।
*सादातो की आगवानी मे निकला जुलुस*
बुधवार को स्थानिय बहारपुरा मंसूरी चौक से शहर काजी हाजी सैयद अफजल मियॅा, सैयद फरीद मियाॅ, सैयद अशफाक मियाॅ, सैयद मोहसिन मियाँ एवं औलमाओ की आगवानी जुलूस निकाला गया। जुलूस में चल रहे वरिष्ठजनो का विभिन्न धर्म के नागरिकों ने हार-फुल माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान जुलुस का स्वागत मे पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान सबसे आगे रंग-बिरंगी पौषक पहने नन्हे-नन्हे बच्चे ईस्लामी परचम लहराते हुए चल रहे थे। उसके पिछे समाजजन बेंण्ड के साथ नआत व कोमी एकता के तराने गुनगुनाते हुए चल रहे थे। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए पुनः बहारपुरा मंसूरी चौक पर पहुंचा।
*मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को किया प्रोत्साहित*
जुलूस-ए-मोहम्मदी के समापन के पश्चात शाम 6 बजे मंसूरी चौक पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। आयोजकों ने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है तथा अन्य विद्यार्थियों में भी शिक्षा के प्रति उत्साह पैदा करता है।
*जनहित की आवाज बुलंद करने वाले पत्रकारों का हुआ सम्मान*
समाज में जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकारों का मंसूरी पंच कमेटी, बहारपुरा द्वारा सम्मान किया गया। समारोह में पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा गया कि पत्रकार समाज की समस्याओं को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जनसमस्याओं, सामाजिक मुद्दों और जरूरतमंदों की आवाज को लगातार प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने पत्रकारिता के माध्यम से जनहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
*अमलनेर का हबीब बैंड रहा जुलूस का मुख्य आकर्षण, दूर-दूर से उमड़े लोग*
जश्न-ए-मिलादुन्नबी ﷺ के अवसर पर निकाले गए जुलूस में अमलनेर का मशहूर हबीब बैंड आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। बैंड की शानदार प्रस्तुति और मनमोहक धुनों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
हबीब बैंड की प्रस्तुति देखने के लिए अलीराजपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जुलूस के दौरान बैंड की प्रस्तुति ने माहौल में खास उत्साह और उमंग भर दी। लोग बड़ी संख्या में सड़क किनारे खड़े होकर बैंड की प्रस्तुति का आनंद लेते नजर आए।
जुलूस में शामिल लोगों ने हबीब बैंड की प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे कार्यक्रम का खास आकर्षण बताया। देर तक लोगों की भीड़ बैंड को देखने के लिए जुटी रही।
*शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन का जताया आभार*
जश्न-ए-मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर मुस्लिम पंच कमेटी बहारपुरा, गुलशने मदीना कमेटी एवं नूर-ए-मुस्तफा कमेटी बहारपुरा के पदाधिकारियों सहित समाजजनों ने जिला प्रशासन का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
समाजजनों ने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक इंतजामों को लेकर किए गए सहयोग से आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने पुलिस प्रशासन एवं समस्त प्रशासनिक अमले का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग की अपेक्षा जताई।
*तस्दूक चंदेरी व मोहम्मद हुसैन मंसूरी ने किया कार्यक्रम का संचालन*
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन तस्दूक चंदेरी एवं मोहम्मद हुसैन मंसूरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को व्यवस्थित रूप से कार्यक्रम से जोड़े रखा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा उपस्थित अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगियों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Continue With Google
Comments (0)