भिण्ड (मध्य प्रदेश)। एक्टिव युवा कुशवाहा महासभा, मध्य प्रदेश के संस्थापक राजेश सिंह कुशवाहा ने संगठन के सुचारू संचालन, अनुशासन, पारदर्शिता और भविष्य की कार्ययोजना को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा संगठनात्मक निर्णय लिया है। उन्होंने आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को आधिकारिक सार्वजनिक घोषणा करते हुए प्रदेश की सभी कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।घोषणा के मुताबिक, एक्टिव युवा कुशवाहा महासभा की समस्त कार्यकारिणियों एवं सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से मुक्त कर दिया गया है। यह निर्णय संगठन के सभी स्तरों—राष्ट्रीय स्तर, प्रदेश स्तर, जिला स्तर और ब्लॉक/स्थानीय स्तर पर पूरी तरह लागू होगा।आगामी आदेश तक कोई भी स्वयं को न बताए पदाधिकारीसंस्थापक राजेश सिंह कुशवाहा ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि आज से पूर्व गठित सभी कार्यकारिणियां और उनमें दिए गए सभी पद समाप्त माने जाएंगे। आगामी आदेश तक कोई भी व्यक्ति स्वयं को महासभा का पदाधिकारी बताते हुए संगठन के नाम से किसी पद का उल्लेख अथवा प्रतिनिधित्व नहीं कर सकेगा। संगठन के नाम, पद एवं प्रतिष्ठा का सम्मान करना प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है। जो लोग पद की गरिमा के अनुरूप भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं, उनके संबंध में भविष्य में उचित निर्णय लिया जाएगा।महत्वपूर्ण सूचना एवं भविष्य की रणनीति:संस्थापक की अनुमति अनिवार्य: आज दिनांक 11 अगस्त 2026 के बाद महासभा के नाम से किसी भी प्रकार का संगठनात्मक निर्णय, नियुक्ति, घोषणा अथवा प्रतिनिधित्व केवल संस्थापक की अनुमति एवं आगामी अधिकृत आदेश के आधार पर ही मान्य होगा।संस्थापक संभालेंगे कमान: आगामी आदेश तक महासभा के सभी संगठनात्मक कार्यों का संचालन एवं आवश्यक निर्णय सीधे संस्थापक के स्तर से ही किए जाएंगे।योग्यता के आधार पर मिलेंगी नई जिम्मेदारियां: भविष्य में संगठन की नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों का निर्धारण संगठन की आवश्यकता, निष्ठा, सक्रियता, अनुशासन एवं सामाजिक प्रतिबद्धता के आधार पर किया जाएगा।घोषणा के अंत में उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा, "संगठन पद से नहीं, निष्ठा और जिम्मेदारी से मजबूत होता है!" सभी पूर्व पदाधिकारियों, सदस्यों एवं संबंधित व्यक्तियों को इस आधिकारिक घोषणा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।भवदीय,राजेश सिंह कुशवाहासंस्थापक, एक्टिव युवा कुशवाहा महासभा, मध्य प्रदेशप्रधान कार्यालय: सुभाष नगर, मेला के पास, भिण्ड, मध्य प्रदेशसंपर्क सूत्र: 9826254782