नर्मदापुरम 

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सीपीसीटी परीक्षा की अनिवार्यता में शिथिलता की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश शासन के विभिन्न विभागों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति के लिए अनिवार्य सीपीसीटी परीक्षा की शर्त में शिथिलता प्रदान करने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदोन्नति का अवसर प्रदान करने के लिए सीपीसीटी परीक्षा की अनिवार्यता में आवश्यक शिथिलता दी जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान अभिमन्यु राजपूत, लघुवेतन कर्मचारी संघ अध्यक्ष, केएन त्रिपाठी, प्रांतीय उपाध्यक्ष लिपिक संघ, अरविंद तिवारी, जिला अध्यक्ष लिपिक संघ, एचके वर्मा, प्रांतीय सचिव सहित मनीष कुशवाह, दीपक चंदौल, पीसी चौरे, शेख जमील, अशोक वर्मा, हेमंत बडोने, मृत्युञ्जय सरला, विनय यादव, नागेंद्र नागा, अमित जायसवाल, अमित सागोरिया, अभिषेक तौमर, अभिषेक कहार, कैलाश डेहरिया, दिलीप साहू, योगेंद्र वामालिया, मुरारी सहित अन्य लोक सेवक उपस्थित रहे।