टीकमगढ़। शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था का एक और मामला मंगलवार शाम पुरानी टिहरी क्षेत्र में सामने आया। नो-एंट्री जोन होने के बावजूद एक ट्रक चालक वाहन लेकर क्षेत्र में पहुंच गया और कथित तौर पर शराब के नशे में ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे एक मकान से जा टकराया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान को नुकसान पहुंचा, हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जनहानि का मामला सामने नहीं आया। बताया गया कि जिस मकान में ट्रक टकराया, वह पुरानी टिहरी निवासी अनिल सेन का है।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने शहर में नो-एंट्री व्यवस्था के पालन और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि यदि नो-एंट्री क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाई जाए तो ऐसे हादसों को रोका जा सकता है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
Continue With Google
Comments (0)