आरोपी पर उचित कार्यवाही को लेकर महिला शिक्षकों ने एस पी से जताई उम्मीद,सोसल मिडिया पर किया जा रहा बदनाम 

टीकमगढ़ देहात थाना एक फिर सवालों के घेरे नज़र आ रहा है मामला दर्ज होने के तक़रीबन दस दिन बाद भी उचित कार्यवाही न होने पर महिला टीचर ने नवागत टीकमगढ़ एस पी सुधीर अग्रवाल से न्याय की उम्मीद लगाई है और ज्ञापन देकर मामले से अवगत कराया गया है जिसमें मुख्य विन्दु यह है की जी इंस्टाग्राम आईडी से उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जा रही है वह मामला दर्ज होने के दस दिन बाद भी बंद नहीं हुई और न ही आरोपी पर उचित कार्यवाही अब टीकमगढ़ एस पी से गुहार लगाई है 
आपको बता दे की यह मामला क्या है
इंस्टाग्राम पर फर्जी ID बनाकर स्कूल और महिला शिक्षिकाओं को किया जा रहा बदनाम: फर्जी ऑडियो और वीडियो से मानसिक प्रताड़ना का आरोप, देहात थाने में शिकायत हुई दर्ज,शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित गुरु हरिकिशन स्कूल को बदनाम करने और महिला शिक्षकों की साख धूमिल करने की नीयत से इंस्टाग्राम पर "एक्सपोज हरिकिशन स्कूल" (Expose Harkishan School) नाम से एक फर्जी आईडी चलाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।
​स्कूल प्रबंधन ने पुलिस से लिखित शिकायत कर साइबर क्राइम और आईटी एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
​स्कूल संचालक हरमिंदर कौर, प्राचार्य वर्षा झांम एवं उप-प्राचार्य रितु परमार ने आरोप लगाया है कि स्कूल में पूर्व में कार्यरत शिक्षक—चंद्रमौली तिवारी, पीयूष चतुर्वेदी, सलमान खान, आशीष बघेल, विश्वजीत नरवाडे, अनिल केशरवानी और साहिल साहू—एग्रीमेंट के बावजूद सत्र के बीच में ही काम छोड़कर चले गए थे।
​ नौकरी छोड़ने के बाद ये शिक्षक कथित तौर पर पूरे साल के वेतन की अनुचित मांग कर रहे थे। प्रबंधन का कहना है कि जितने दिन कार्य किया गया, उतने दिन का वेतन दिया जा चुका है और कोई कानूनी बकाया होने पर नियम अनुसार भुगतान के लिए भी वे तैयार हैं।
​रंजिशवश इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर फर्जी ऑडियो-वीडियो तैयार कर स्कूल प्रबंधन और महिला स्टाफ के खिलाफ अभद्र सामग्री डाली जा रही है।
​महिला शिक्षिकाएं मानसिक तनाव में
​प्रबंधक के अनुसार, फर्जी आईडी से प्रसारित की जा रही भ्रामक और अशोभनीय सामग्री से विद्यालय की साख तो प्रभावित हो ही रही है, साथ ही स्कूल की महिला शिक्षिकाओं को भारी मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है।
*​पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग*
​स्कूल प्रबंधन ने पुलिस अधीक्षक  को आवेदन देकर मांग की है कि इस फर्जी इंस्टाग्राम आईडी को संचालित करने वाले गिरोह/पूर्व शिक्षकों की पहचान कर आईटी एक्ट और साइबर अपराध की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है लेकिन उचित कार्यवाही नहीं जिसको लेकर आज टीकमगढ़ एस पी उचित कार्यवाही की गुहार लगाई है ताकि महिला सुरक्षा व संस्थान की प्रतिष्ठा की रक्षा हो सके।