प्रदीप श्रीवास्तव
विदिशा
सिरोंज रोड स्थित बेतवा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। बिगत दिनो भोपाल विदिशा और क्षेत्र मैं हुई भारी बारिश के चलते बेतवा नदी सोमवार को गंज घाट पर 10 फीट ऊपर बह रही थी। जिसके चलते इस बार की पहली बारिश में ही पुल क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि अभी पुल पर पानी है पुल से पानी उतरने के बाद सही स्थिति साफ होगी।
बेतवा नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल बुरी तरह जर्जर हो गया है।
हर साल बारिश के बाद इस पुल की मरम्मत कर आवागमन सुचारू किया जाता था। लेकिन पुल की क्षतिग्रस्त हो
होने के कारण प्रशासन ने आवागमन बंद कर बैरिकेड लगा दिए हैं। निर्माणाधीन नया बेतवा पुल का काम अभी अधूरा है। ऐसे में पुराने पुल के बंद होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिसके चलते अशोकनगर और सिरोंज जाने वाले नागरिकों को लंबा चक्कर लगाकर भर्री घाट स्थित बेतवा पुल से होकर जाना पड़ेगा।
Continue With Google
Comments (0)