अजाक्स की जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी गठित

बड़वानी:-मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संगठन (अजाक्स) की जिला स्तरीय बैठक प्रदेश सचिव दिनेश खरते, जिला अध्यक्ष डॉ. गजेंद्र सिंह सोलंकी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सुनील बागले के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया। वहीं इस दौरान निर्णय लिया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी।

*डॉ. अंबेडकर जयंती मनाने के लिए आज होगी बैठक*

बड़वानी। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को गरिमामय और भव्य रूप से मनाई जाएगी। इसको लेकर बाबासाहेब के अनुयायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों की आवश्यक बैठक 28 मार्च को शहर के अंबेडकर पार्क में आयोजित की जाएगी। समाज के अध्यक्ष राहुल खांडे ने बताया कि यह आयोजन न केवल बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है, बल्कि समाज में उनके विचारों, समानता, न्याय और बंधुत्व को आगे बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।