आलीराजपुर।प्रेम गुप्ता। प्रतिभा और मेहनत का शानदार उदाहरण पेश करते हुए आलीराजपुर की बेटी वेदिका महेश रावत (पटेल) ने 29वीं मध्यप्रदेश स्टेट पॉइंट 22 राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में चार पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। इंदौर स्थित बीएसएफ रेवती रेंज में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार निशानेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए तीन रजत और एक स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
वेदिका ने यूथ, जूनियर और सीनियर वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में लगातार तीन रजत पदक जीते, जबकि टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
एक नजर में उपलब्धियां
1 स्वर्ण पदक – टीम स्पर्धा
3 रजत पदक – यूथ, जूनियर और सीनियर (व्यक्तिगत)
वेदिका, आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं जोबट विधायक तथा आलीराजपुर नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिलेभर में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे आदिवासी अंचल के लिए गौरव का क्षण बताया।
प्रशिक्षकों ने विश्वास जताया कि वेदिका आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी मध्यप्रदेश और भारत का नाम रोशन करेंगी। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए यह संदेश है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
Continue With Google
Comments (0)