सीहोर विजय मालवीय
*अम्बर नदी में मिले अज्ञात युवती के शव की शिनाख्त हुई व हत्या का प्रकरण दर्ज कर मूल घटनास्थल के सम्बंधित थाना में डायरी स्थानांतरित की गई*
थाना भैरुन्दा अंतर्गन्त ग्राम नंदगांव के पास अम्बर नदी के पुल के पास दिनांक 25/02/26 को अज्ञात युवती का शव प्राप्त हुआ था | जिस पर थाना भैरुन्दा में सउनि रामकृष्ण गौर द्वारा मर्ग क्र 11/26 धारा 194 BNSS के तहत मर्ग कायम किया गया | शव का डॉक्टरों के पैनल के माध्यम से PM कराया गया| युवती की शिनाख्तगी न होने पर 27/2/26 को विधिवत रूप से दफना दिया गया |
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार एसडीओपी भेरूंदा श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भैरुन्दा निरीक्षक घनश्याम दांगी द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए राज्य के सभी जिलो में रेडियो मैसेज कराया गया गया व तत्कालीन समय में हुए समस्त महिला गुम इंसान से मैच कराया गया | साथ ही मीडिया व सोशल मीडिया की सहायता से युवती की पहचान हेतु प्रयास किये गए |परिवारजनों का मृतिका से 25 फरवरी से संपर्क न होने पर युवती के भाई द्वारा मृतिका के कार्यस्थल क्षेत्र के थाना पेट वसीराबाद जिला साइबराबाद ( तेलंगाना ) में 07 मार्च 2026 को मिसिंग रिपोर्ट की गई | तेलंगाना पुलिस के मिसिंग रिपोर्ट की जाँच दौरान युवती के भाई द्वारा शिनाख्त करने पर अज्ञात युवती की पहचान राजीना बेगम पिता अब्दुल रहमान उम्र 32 वर्ष निवासी अहमदपुर जिला लखीमपुर राज्य असम के रूप में 16 मार्च 2026 जाँचकर्ता द्वारा की गई | आये हुए तथ्यों के आधार पर तत्कालीन जाँचकर्ता अधिकारी उपनिरीक्षक पूजा राजपूत द्वारा दिनांक 17 मार्च 2026 को हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया |
घटना इस प्रकार है युवती राजीना हैदराबाद में बिग बास्केट में पैकिंग का कार्य करती थी | उसी कंपनी में कार्य करने वाले आरोपी नीतेश यादव पिता रामविलास यादव निवासी आरी थाना माखन नागर के साथ लिव इन में रहती थी | युवक की शादी अन्य युवती से फिक्स होने व उस युवती से 13 फरवरी 2026 को सगाई होने पर विवाद होने लगे व मृतिका राजीना से आरोपी नीतेश को शादी न करना पड़े इस उद्देश्य से हैदराबाद से मृतिका को अपने गांव लाया व आरी गांव के खुले क्षेत्र में 25 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 04:00 बजे गला दबाकर हत्या कर दी | आरोपी नीतेश व उसके भाई सचिन ने मृतिका का शव बाइक के माध्यम से लाकर थाना भैरुन्दा अंतर्गत अंबर नदी में पुल से नीचे फेंका गया|
*आरोपीगण* - (01) नीतेश यादव पिता रामविलास यादव उम्र 25 वर्ष निवासी आरी
(2) सचिन पिता रामविलास यादव उम्र 20 वर्ष निवासी आरी थाना माखन नगर जिला नर्मदापुरम (म. प्र.)
प्राथमिक घटनास्थल थाना माखननगर जिला नर्मदापुरम (म. प्र.) होने से जीरो पर FIR कर डायरी सम्बंधित थाना क्षेत्र में अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजी गई |

Continue With Google
Comments (0)