शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमझोर में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर असंज्ञेय अपराध (NCR) दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम अमझोर निवासी आशा देवी कंवर ने शिकायत में बताया कि उनकी नामांतरण दर्ज खसरा नंबर 403/1, रकबा 0.450 हेक्टेयर भूमि पर ग्राम सरपंच कमलेश सिंह कंवर, ललिता कंवर, श्यामाबाई कंवर सहित अन्य लोग जबरन ट्रैक्टर चलाकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। जब उन्होंने ट्रैक्टर चालक से अपनी भूमि से हटने को कहा, तो आरोप है कि सरपंच कमलेश सिंह कंवर ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने का प्रयास किया। अन्य लोगों पर भी उनका साथ देने का आरोप लगाया गया है।
फिलहाल, जयसिंहनगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर NCR दर्ज कर मामले की जांच और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट - आशा देवी कवर(पीड़ित महिला)*
Continue With Google
Comments (0)