मां शारदा देवी धाम की व्यवस्थाओं पर सवाल, SDM की कार्यशैली को लेकर उठे आरोप

 

MAIHAR :- मां शारदा देवी धाम की व्यवस्थाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि देवी जी की व्यवस्थाओं से जुड़े आदेशों और ड्यूटी रोस्टर में पारदर्शिता का अभाव दिखाई देता है। उनका दावा है कि कुछ कर्मचारियों को लंबे समय से विशेष सत्कार दिया जाता हैं,जबकि अन्य कर्मचारियों का समय-समय पर कार्यस्थल परिवर्तन किया जाता है।

 

सूत्रों के अनुसार, अनुकूट जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक यात्री भोजन व्यवस्था से जुड़े कुछ प्रभारी लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। इसे लेकर भी व्यवस्थाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

 

स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि प्रभारी सी.बी. पटेल और सुरभान तिवारी के माध्यम से व्यवस्थाओं में अनियमितताएं की जा रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित कर्मचारियों का पक्ष सामने आना अभी बाकी है।

 

सबसे गंभीर आरोप अनुकूट की राशन सामग्री को लेकर लगाए जा रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि दर्शनार्थियों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली राशन सुविधा का अपेक्षित लाभ श्रद्धालुओं तक पूरी तरह नहीं पहुंच रहा, जबकि कथित तौर पर अधिकारियों की आवभगत के नाम पर हर महीने करीब 50 हजार रुपये की सामग्री निजी स्थानों पर भेजे जाने की बात कही जा रही है। इस दावे की भी स्वतंत्र जांच आवश्यक है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि मां शारदा देवी धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में यहां की व्यवस्थाओं, दान सामग्री, राशन, कर्मचारियों की ड्यूटी और अन्य संसाधनों के उपयोग में पूरी पारदर्शिता होना जरूरी है।

 

लोगों ने मांग की है कि मां शारदा देवी मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़े सभी रिकॉर्ड, ड्यूटी रोस्टर, राशन खरीदी-वितरण, अनुकूट जैसे समस्त व्यवस्था और दान सामग्री का स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय भाई पारदर्शिता होनी आवश्यक है साथ ही देखने को तो सैक़डों को संख्या में सी सी टीवी कैमरा लगाए गए हैं लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि भ्रष्टाचार के आगे कमरों की नजर को भी मोतिया बिन्द होता नजर आ रहा है ऐसे में भला करोड़ों पैसा खर्च कर इन कैमरा का क्या उपयोग है जो आस्था और विश्वास से भरपूर दर्शनार्थी के दान पर भी लुट मची हुई है 

SDM दिव्या पटेल और संबंधित कर्मचारियों का पक्ष सामने आने के बाद खबर में उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा !