*जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिखेगा अकीदत का सैलाब, मेधावी विद्यार्थियों और प
*जुलूस-ए-मोहम्मदी में दिखेगा अकीदत का सैलाब, मेधावी विद्यार्थियों और पत्रकारों का होगा सम्मान*

*26 अगस्त को दोपहर 12 बजे मंसूरी चौक से होगा जुलूस का आगाज, हबीब बैंड रहेगा विशेष आकर्षण

रिपोर्टर मुस्तकीम मुगल

अलीराजपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ के जन्मदिवस की खुशी में अलीराजपुर शहर में 26 अगस्त, बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी का भव्य आयोजन किया जाएगा। जुलूस दोपहर 12 बजे बहारपुरा स्थित मंसूरी चौक से प्रारंभ होगा। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होकर नबी-ए-पाक हजरत मोहम्मद ﷺ की शान में दुरूदो-सलाम पेश करेंगे।

जुलूस के दौरान नात-ए-पाक की सदाओं से शहर का माहौल भक्तिमय एवं रूहानी नजर आएगा। वहीं हबीब बैंड जुलूस का विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने शहर के तमाम हजरात से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जुलूस में शामिल होकर जश्न-ए-मिलादुन्नबी की खुशियों में शरीक हों।

*मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान*

जुलूस के समापन के पश्चात मंसूरी चौक पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

*जनहित की आवाज उठाने वाले पत्रकारों को भी सम्मान*

समारोह में सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकारों का सार्वजनिक सम्मान भी किया जाएगा। समाज की समस्याओं और आमजन की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने वाले पत्रकारों के योगदान को सम्मानित करने की यह पहल आयोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगी।

*नूर ए मोहमदी कमेटी. गुलशन ए मदीना कमेटी. मुस्लिम पंच कमेटी बहारपुरा* ने सभी समाजजनों से जुलूस में शांति, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ शामिल होने की अपील की है।