गंजबासौदा। सफेद पाउडर के फैलते नशे के जहर  मैं अपनों को खोने का दर्द अब शहर की चुप्पी तोड़ रहा है  जिसमें नशे के खिलाफ इस लड़ाई में संत, समाज, व्यापारी और नागरिक नशे के खिलाफ  मैदान उतारने के लिए पूरी तैयारी के साथ खड़े हुए दिखाई दिए।  दादजी प्लाजा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान को लेकर आयोजित हुई  बैठक में नगर के नागरिक, व्यापारी, सामाजिक और धार्मिक संगठन एक मंच पर आ गए हैं। बैठक मैं महंत महेश्वर दास त्यागी , महंत हरिहर दास महाराज, जैन समाज के ब्रह्मचारी मधुर भैया  संतों का सानिध्य भी मिला।  1 सितंबर को नगर में नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली की तैयारियों और आयोजन को लेकर संतों के सानिध्य में नशे के खिलाफ जनजागरण को व्यापक रूप देने पर चर्चा की गई।

1 सितंबर को शाम 4 बजे रेलवे स्टेशन से सिरोंज चौराहे बाराही पैलेस तक नगर में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली जाएगी। 
रैली में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों और युवाओं की सहभागिता की अपील की गई है।