महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल जुलूस

नर्मदापुरम। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को नर्मदापुरम शहर में विशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडेय की उपस्थिति में नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के प्रमुख मार्गों से जुलूस के रूप में निकले।
जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता को राहत देने की मांग की। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत गुड्डन पांडेय ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है। रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के बढ़ते दामों से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग परेशान है। कांग्रेस जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और महंगाई पर नियंत्रण के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग करेगी।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे ने कहा कि महंगाई का सीधा असर आम परिवारों की रसोई और दैनिक जरूरतों पर पड़ रहा है। जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरकर संघर्ष जारी रखेगी।
इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार, मधुसूदन यादव, अनोखी राजोरिया और अजय सैनी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र तिवारी, संतोष तोमर, सूरज तिवारी, मंजूलमनी ढिमोले, गुलाम हैदर, सौरभ राय, जीतेन्द्र गोरेले, अशोक अहिरवार, कपिल यादव, कुलदीप राठौर, बबलू राठौर, रामगोपाल मालवीय, जागेश यादव, सलीम खान, धीरज बहुत्रा, दीपक सिसोदिया, लखन रघुवंशी, अफराज खान और अजहर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।