टीकमगढ़। छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर सोमवार दोपहर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि पिछले 9 वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है और चुनाव कराने से बच रही है।
Continue With Google
Comments (0)