प्राचीन हनुमान मंदिर में फहराई गई आस्था की ध्वजा, नवसंवत्सर का हुआ भव्य स्वागत

पूजन-अर्चन व भजन-कीर्तन के साथ मनाया हिंदू नववर्ष, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

संवाददाता, बुधनी

बुधनी : हिंदू नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा के अवसर पर नगर के सिद्ध श्री प्राचीन हनुमान मंदिर में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का विशेष वातावरण देखने को मिला। इस पावन अवसर पर भगवान हनुमान जी को विधिवत ध्वजा अर्पित की गई तथा विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
पंडित राम जी तिवारी के मार्गदर्शन में पूरे विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर नए वर्ष के मंगलमय होने की कामना की। ध्वजा चढ़ाने की परंपरा के साथ नवसंवत्सर का स्वागत उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें रामेश्वर यादव, जयराम चौहान, अजय यादव, धीरेन्द्र तिवारी, प्रमोद चौहान, सत्येंद्र शर्मा, मंजीत राजपूत, सूरज सिंह राजपूत, प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व पार्षद श्रीमती कंचन शर्मा श्रीमती मंजू चौहान पूर्व पार्षद  मनीष राजपूत, विनोद शिवहरे, अशोक राजपूत, कृष्णा तिवारी, श्रीमती सविताअजय यादव, रेखा तिवारी, मनोज राजपूत, हेमलता शिवहरे एवं पिंकी राजपूत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
समापन पर प्रसाद वितरण किया गया तथा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन को सफल बनाया।